Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

स्पोर्ट्स फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए रियल और रील लाइफ “सूरमा” आएंगे एक साथ!

Share

 

रियल और रील लाइफ हॉकी खिलाड़ी सोमवार को रिलीज होने वाली आगामी खेल बायोपिक सूरमा के ट्रेलर लॉन्च पर एक साथ नज़र आएंगे।

Advertisement

आने वाली स्पोर्ट्स बायोपिक ‘सूरमा’ के ट्रेलर लॉन्च मौके पर रियल और रील लाइफ संदीप सिंह एक साथ अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए दिखाई देंगे “सूरमा” में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जीवनगाथा को दिखाया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ फ़िल्म में संदीप सिंह के किरदार में नज़र आएंगे, तो वही अभिनेत्री तापसी पन्नू फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। स्पोर्ट्स फ्लिक का ट्रेलर सोमवार, 11 जून 2018 को रिलीज होगा।

सूरमा के पोस्टर में अभिनेता और हॉकी खिलाड़ी के बीच मिलती समानता ने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है। दिलजीत ने अपने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।

जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की कहानी “सूरमा” के रूप में जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शको से रूबरू होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

“सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Share

Related posts

કરજણ તાલુકા શિક્ષક સંઘ દ્વારા પડતર પ્રશ્નો અંગે ધરણા.

ProudOfGujarat

નેત્રંગના થવા ચેકપોસ્ટ પરથી બોલેરો ગાડીમાં લઈ જવાતા ભારતીય બનાવટના વિદેશી દારૂના જથ્થા સાથે બે બુટલેગરોને ક્રાઇમ બ્રાંચ દ્વારા ઝડપી પાડયા

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર જીઆઇડીસી પોલીસે ગેરકાયદેસર રીતે અનાજની હેરાફેરી કરતા આરોપીને ઝડપી પાડી કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી…..

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!