Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIA

लॉकडाउन में परिवार के साथ समय बिताने का असर मेरे आने वाले कामो में नज़र आएगा : सीरत कपूर

Share

बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने फिल्म “रन राजा रन” से अपने करियर की सफलतम शुरुआत की थी। जिसके बाद टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है। Covid -19 के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने मनोरंजन जगत को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन अब समाप्ति की ओऱ है। इन सब बीच लॉकडाउन के कुछ सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिले है। सभी लोगों में आत्मविश्वास नज़र आ रहा है। वे खुद पर निर्भर और विश्वास करने लगे है। लॉकडाउन के सकारात्मक पक्ष के बारे तेलुगु इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री ने सीरत कपूर ने भी बात की और बताया कि  “इस क्रांति से एक या दो नहीं बल्कि बहुत बदलाव हुए है। लॉकडाउन के कारण धीरे-धीरे मुझे एक इंसान के रूप में संपूर्ण रूप से क्षमता को प्रकट करने का मौका मिला । खैर, व्यक्तिगत तौर पर मैं आंतरिक ताकत से फिर से भर चुकी हूं ,जो मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला हैं। इसका प्रभाव मेरे आगे आने वाले में नज़र आएगा ।” वर्क फ्रंट की बात की जाए तो बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में नज़र आएंगी , दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है, और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।

Advertisement

Share

Related posts

વડોદરા : MS યુનિવર્સિટીના કેલેન્ડરમાં મહારાજા સયાજીરાવ સાથે વીસીના ફોટોથી વિવાદ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ પાંજરાપોળ ખાતે “શ્રી દ્વારકામાઈ ભજન સંધ્યા” ભક્તિમય વાતાવરણમાં યોજાઈ

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર જી.આઈ.ડી.સી માં આવેલ રીગલ રેમિક કંપનીમાં ત્રણ માળની બિલ્ડીંગ પરથી કામદાર નીચે પટકાતા તેનું કરુણ મોત નીપજ્યું…

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!