Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

अपनी मौजूदगी में खुद पर आधारित बायोपिक देखने वाले संजय दत्त है पहले अभिनेता!

Share

 

अभिनेता संजय दत्त का स्वेग निराला है। वह जितने मस्तमौले इंसान बाहर से दिखते है, भीतर से भी उनकी ज़िंदगी उतनी रोमांच से भरपूर है।

Advertisement

संजय दत्त की रोमांच से भरी जिंदगी ने राजकुमार हिरानी को इसे बड़े पर्दे पर उतारने के लिए मजबूर कर दिया और परिणामस्वरूप संजय दत्त पर आधारित बायोपिक “संजू” अपनी कहानी बयां करने के लिए तैयार है।

संजय दत्त पहले अभिनेता है जिनकी मौजूदगी में उन पर आधारित बायोपिक बनाई जा रही है जो उनकी ज़िंदगी की तरह रोमांच से भरपूर होगी। अक्सर बायोपिक किसी महान और प्रसिद्ध शख्स के स्वर्गवासी हो जाने के बाद बनाई जाती है लेकिन संजय की ज़िंदगी इतनी रंगीन है कि राजकुमार हिरानी खुद को इस बायोपिक बनाने से रोक नहीं पाए।

“संजू” में संजय दत्त की अनदेखी कहानी से रूबरू करवाया जाएगा। कैमरे के सामने चकाचौंध दिखने वाले संजू बाबा कैमरे के पीछे किस तरह अपनी ज़िंदगी बिताते हैं यह दिखाया जाएगा।

“संजू” में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे अनुभवी कलाकार फ़िल्म में संजय दत्त के क़रीबी व्यक्तियों की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।

हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर में सभी के लुक ने हर किसी की जिज्ञासा बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई निर्देशक राजकुमार हिरानी को फ़ोन कर के यह जानने के लिए उत्सुक है कि फ़िल्म में सभी का किरदार किस तह तक जाएगा और किसकी भूमिका को कितनी तवज्जों दी गयी है।

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी “संजू” के विभिन्न पोस्टर के जरिये अभिनेता के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवा रहे है जिसे देखने के बाद अब हर कोई इस रोमांचक कहानी को बड़े पर्दें पर देखने के लिए उत्सुक है।

जैसे-जैसे फ़िल्म की रिलीज के दिन करीब आ रहे है वैसे ही फ़िल्म के प्रति प्रत्याशा का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

રાજપીપળા : કરજણ ડેમને તિરંગાના ત્રણ રંગોની લાઇટિંગથી સજાવાયો.

ProudOfGujarat

આંતરરાષ્ટ્રીય બજારમાં મંદીને લીધે હીરા બજારના વેપારમાં સતત ઘટાડો

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લા સરકારી સંઘ ના ઉપક્રમે સહકાર સપ્તાહની ઉજવણી કરવામા આવી

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!