Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और विपुल अमृतलाल शाह की नमस्ते इंग्लैंड के सेट पर मटरगश्ती!

Share

 

परिणीति चोपड़ा ने सह-कलाकार अर्जुन कपूर और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के साथ नमस्ते इंग्लैंड के सेट से कुछ मस्तीभरे पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है।

Advertisement

पंजाब शेड्युल खत्म करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड की टीम वर्तमान में लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे है।

ऑफ-स्क्रीन होने वाली मस्ती-मज़ाक की झलक साझा करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने लंदन शेड्युल की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है।

अभिनेता समय-समय पर सेट से शूट की तस्वीरे शेयर कर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ बनाये रखते है। इससे पहले, अभिनेताओं ने पंजाब शेड्युल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म “इशकज़ादे” के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

विपुल शाह द्वारा निर्देशित “नमस्ते लंदन” को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना अभिनीत की सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पेश करने के लिए तैयार हैं।

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

‘नमस्ते इंग्लैंड’ ने इस घोषणा के साथ शूटिंग का आगाज़ कर दिया था और इस साल दशहरे पर नज़दीकी सिनेमाघरों में प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए तैयार है।


Share

Related posts

અમદાવાદમાં એકતરફી પ્રેમમાં પાગલ યુવકે યુવતીના ગળા પર છરીના ઘા ઝીંકયા

ProudOfGujarat

ભરૂચ બાયપાસ ચોકડી વિસ્તારમાં ફરી એક વાર બિસ્માર માર્ગ ના કારણે સ્થનિકોએ ચક્કાજામ કરી વિરોધ પ્રદર્શન કર્યું હતું..

ProudOfGujarat

માંગરોળ તાલુકાની ભારતીય વિદ્યા ભવન્સ જી.આઇ.પી.સી.એલ એકેડમી, નાની નરોલીમાં fire fighting demonstration પ્રોગ્રામનુ આયોજન કરાયું

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!