Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

प्रशंसक के अनूठे प्यार को देख कर रितिक रोशन हुए दंग!

Share

 

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” के साथ रातोरात स्टारडम का ताज पहन लिया था और बिना देरी किये दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। हाल ही में, सुपर 30 के सेट पर एक फैन ने अभिनेता से जुड़ी यादों को एक पुस्तक में संझोकर रितिक को भेंट स्वरूप दिया है।

Advertisement

रितिक के प्रबल प्रशंसक, प्रतीक छेदा ने अनूठे जेस्चर के तहत एक किताब प्रिंट करवाई है जिसमे सुपरस्टार के 18 साल के फ़िल्मी कैरियर की सब यादों को खूबसूरती से किताब में उतारा गया है।

सुपरस्टार को यह खास किताब देने के लिए रितिक के प्रशंसक मुंबई में सुपर 30 के सेट पर पहुंच गए और जैसे ही रितिक को प्रशंसक की उपस्थिति के बारे में पता चला, अभिनेता ने तुरंत प्रतीक से मुलाकात करने का निर्णय लिया।

सेट से जुड़े सूत्रों की माने तो,”रितिक प्रशंसक के इस जेस्चर से काफ़ी अभिभूत थे। प्रतीक (प्रशंसक) रितिक की पहली फ़िल्म से ही उनके बहुत बड़े फैन है और वह रितिक से मुलाक़ात करने का कोई भी मौका अपने हाथ से गवाना नहीं चाहते थे और ऐसे में रितिक जिस जगह शूट करते प्रतीक उस सेट और स्थान पर पहुंच जाता था। इन सालो में, प्रशंसक ने रितिक के साथ अपनी सभी मीटिंग की तस्वीरें और यादों को संझोकर रखा था। रितिक को यादों की यह पुस्तक भेंट देते हुए, प्रतीक ने अपनी बाहों पर गुदवाया हुआ सुपरस्टार के नाम का टैटू भी उन्हें दिखाया। अपने प्रशंसक के इस जुनूनी प्यार को देख कर रितिक दंग रह गए थे।”

पिछले कुछ वर्षों में, रितिक रोशन बॉलीवुड के उन नामों में शुमार है जो अपनी फ़िल्मो से दर्शकों का दिल जीत रहे है। चाहे फिर एक्शन, ड्रामा, डांस या रोमांस की बात हो, रितिक अपनी शुरुआत से ही एक पूर्ण मनोरंजन पैकेज रहे है। पिछले 2 दशकों में रितिक भारत के एकमात्र सुपरस्टार है।

अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 में रितिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। अभिनेता पहली बार उत्तर भारतीय (बिहारी) की भूमिका निभा रहे है और प्रशंसक रितिक को असामान्य चरित्र को देखने के लिए उत्साहित हैं।

अभिनेता समय-समय पर अपनी विभिन्न भूमिका के साथ दर्शक और आलोचकों को आश्चर्यचकित करते आये है और ऐसे में हर किसी की नज़रे अब उनकी आगामी फिल्म सुपर 30 पर टिकी है।


Share

Related posts

અંકલેશ્વર : જાડી ચામડીના ઉદ્યોગપતિઓ દ્વારા આમલાખાડીમાં દૂષિત પાણી છોડવાની પ્રક્રિયા યથાવત : જીપીસીબી ના મેમ્બર સેક્રેટરી પર્યાવરણને થતા નુકશાનને રોકવામાં નિષ્ફળ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ શહેરના તમામ વિસ્તારોમાં આવતીકાલથી પાણી પુરવઠો આ સમયે આપવામાં આવશે, વાંચો.

ProudOfGujarat

વડોદરા : કેનેડા-આયર્લેન્ડના વર્ક પરમિટના નામે 1500 થી વધુ લોકો સાથે રૂ. 20 કરોડની છેતરપિંડી, કંપનીના 3 સંચાલકની ધરપકડ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!