Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

इरफान खान अभिनीत “कारवां” के साथ एक एडवेंचर, अराजक और भावनात्मक सफ़र के लिए तैयार हो जाइये, ट्रेलर कल होगा रिलीज!

Share

यह फ़िल्म तीन ऐसे अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिनकी अनजाने में एक दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है।

इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर अभिनीत फ़िल्म “कारवां” का ट्रेलर कल रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement

फिल्म को केरला के खूबसूरत इलाकों में फ़िल्माया गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा।

साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम दुलकर सलमान इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।

मिथिला पालकर भी इस फ़िल्म के साथ पहली बार बॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका में नज़र आएंगी।

इरफान खान अभिनीत यह फ़िल्म रोनी स्क्रूवाला के क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी और ईशका फिल्म्स द्वारा निर्मित है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित “कारवां” इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।


Share

Related posts

ભરૂચ : સબજેલનાં બેરેકનાં શૌચાલયમાંથી મોબાઈલ ઝડપાયો.

ProudOfGujarat

ઉમરપાડાના આમલીદાબડામાં દીપડાનો આતંક, ગાયનું મારણ કરતાં ગ્રામજનોમાં ભય

ProudOfGujarat

ભરૂચમાં વૃદ્ધાનો અછોડો તોડવાનો પ્રયાસ કરનાર વડોદરાનો ગઠિયો ઝબ્બે

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!