Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

संजू: कैमरे के पीछे की सच्चाई, अब होगी सबके सामने!

Share

 

हर कोई कलाकारों की कहानी जानने में रुचि रखता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि पर्दे पर दिखने वाले इन सितारों की असली ज़िन्दगी कैसी होती है।

Advertisement

“संजू” में संजय दत्त की अनदेखी कहानी से रूबरू करवाया जाएगा। कैमरे के सामने चकाचौंध दिखने वाले संजू बाबा कैमरे के पीछे किस तरह अपनी ज़िंदगी बिताते हैं यह दिखाया जाएगा।
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के पोस्टर में सभी के लुक ने हर किसी की जिज्ञासा बढ़ा दी है। ऐसे में हर कोई निर्देशक राजकुमार हिरानी को फ़ोन कर के यह जानने के लिए उत्सुक है कि फ़िल्म में सभी का किरदार किस तह तक जाएगा और किसकी भूमिका को कितनी तवज्जों दी गयी है।
संजय दत्त पहले अभिनेता है जिनकी मौजूदगी में उन पर आधारित बायोपिक बनाई जा रही है जो उनकी ज़िंदगी की तरह रोमांच से भरपूर होगी।

“संजू” में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे अनुभवी कलाकार फ़िल्म में संजय दत्त के क़रीबी व्यक्तियों की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी “संजू” के विभिन्न पोस्टर के जरिये अभिनेता के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवा रहे है जिसे देखने के बाद अब हर कोई इस रोमांचक कहानी को बड़े पर्दें पर देखने के लिए उत्सुक है और ये ही वजह है कि बढ़ती जिज्ञासा को देखते हुए अब हर कोई राजकुमार हिरानी को फ़ोन कर के अपने सवालों के जवाब जानने की कोशिश कर रहा है।

जैसे-जैसे फ़िल्म की रिलीज के दिन करीब आ रहे है वैसे ही फ़िल्म के प्रति प्रत्याशा का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

લુવારા પાટીયા પાસે ટોયટા ગાડી અને ડમ્ફર વચ્ચે અક્સ્માત થતા પાંચ વ્યક્તિઓને ઈજા…

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લામાં આવતી કાલે યોજાનાર ગ્રામપંચાયતની ચૂંટણીઓને લઈ તંત્ર સજ્જ, મતદાનની તૈયારીઓને અપાયો આખરી ઓપ.

ProudOfGujarat

છોટાઉદેપુર : નસવાડીના લિંડા શિક્ષણ સંકુલમાં જીવાતવાળુ ભોજન અપાતા વિદ્યાર્થીઓનો હોબાળો.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!