Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

एकता कपूर वराइटी मैगज़ीन के टॉप 500 ग्लोबल एंटरटेनमेंट लीडर की सूची में हुई शामिल !

Share

वराइटी मैगज़ीन ने दुनिया भर से टॉप 500 ग्लोबल एंटरटेनमेंट लीडर का सम्मान करने की अपनी सूची जारी कर दी है।

मनोरंजन इंडस्ट्री में कई प्लेटफार्म में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के लिए फिल्म निर्माता एकता कपूर को इस सूची में सम्मानित किया गया है।

Advertisement

कंटेंट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध, एकता कपूर बिना किसी शक के एकमात्र महिला प्रोड्यूसर है जिसने अपनी अत्यंत उत्कृष्टता से इंडस्ट्री में जगह बना ली है।

एकता कपूर फ़िलहाल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने विभिन्न परियोजनाओं के साथ छाई हुई है।

वीरे दी वेडिंग की अत्यधिक सफलता के बाद, एकता इन दिनों ‘नागीन’ और ‘कसौती ज़िन्दगी की’ जैसे अपने टेलीविज़न शो के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है।

एकता ने डेली सोप के नाम पर एक बेंचमार्क स्थापित कर लिया है। फिल्म निर्माता ने न सिर्फ टेलीविजन कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि फ़िल्म और डिजिटल इंडस्ट्री में भी गहरी छाप छोड़ दी है।

उनका नवीनतम डोमेन डिजिटल प्लेटफार्म है, जहाँ विशेष कंटेंट के साथ एकता ऑनलाइन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।

विभिन्न प्लेटफार्म में उनके विशाल योगदान के कारण, वराइटी पत्रिका ने अपने 500 सबसे प्रभावशाली बिज़नेस लीडर की सूची में एकता कपूर को सम्मानित किया है।

फिल्म निर्माता हाल फिलहाल रचनात्मक कलाकार इम्तियाज अली, हबीब फैसल, सुभाष कपूर और कमल हसन के सहयोग के साथ अपने आगामी लाइन अप को ले कर उत्साहित हैं।

हबीब फैसल के साथ एकता का अगला सहयोग “होम” नामक वेबू श्रृंखला है, जिसमें अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल प्रसार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। एक और वेब श्रृंखला के साथ आगे बढ़ते हुए, एकता कपूर फिल्म निर्माता सुभाष कपूर के साथ ALT बालाजी पर “द वरडिक्ट” नामक एक वेब सीरीज़ के साथ सहयोग कर रही है जो नानावटी मामले पर आधारित है।

महज 19 वर्ष की उम्र से एकता इस इंडस्ट्री में है और इतने कम वक्त में वह हर वर्ग में खुद को साबित करने में सफ़ल रही है।


Share

Related posts

પંચમહાલમા ધોરણ ૧૦ની બોર્ડ પરીક્ષાનુ પરિણામ ૫૮.૧૪ ટકા, ગત વર્ષ કરતા ૧૨ ટકાનો ઘટાડો

ProudOfGujarat

ભરૂચના દહેજ જીઆઇડીસી માં કેમિકલ કંપનીમાં તૈયાર થતા માં ટ્રમાડોલ ના કુલ 31.02 કિંમતના જથ્થાને ઝડપી પાડતી એ.ટી.એસ. ની ટીમ

ProudOfGujarat

રાજ્યના શિક્ષણ મંત્રી ભુપેન્દ્રસિંહ ચુડાસમાએ ગુમાનદેવ મંદિરની શુભેચ્છા મુલાકાત લીધી.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!