Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

असम की आशना गोगोई बनी नंबर वन ड्रामेबाज तीसरे सीजन की विजेता

Share

रियालिटी शो नंबर वन ड्रामेेेबाज के तीसरे सीजन का फिनाले 22 July 2018 को हो गया है और आशना गोगोई ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। आसाम गुवाहाटी की निवासी आशना गोगोई ने अपने डांस के जरिए लाखों करोड़ों दिलों को जीता और खिताब अपने नाम करने मैं कामयाब रही।
आशना ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था और हर पड़ाव को पार कर आज वह इस शो की विजेता घोषित की गई। नंबर वन ड्रामेबाज के जज पैनल में वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा, बॉलीवुड अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी, विजय भारद्वाज ,कोरियोग्राफर सिद्धेश भाई एवं स्टेफी भारद्वाज रहे। यही नहीं कॉमेडियन सुनील पाल एवं इंदु सरकार मूवी में काम कर चुकी जश्न अग्निहोत्री ने शो होस्ट किया।
आशना पांचवी क्लास में पढ़ती है और 10 साल की है ‌। फर्स्ट रनरअप ग्रीश मजीठिया औरंगाबाद महाराष्ट्र से हैं और सेकंड रनरअप रिद्धि पटेल गुजरात से रही।आशना शो के दौरान कई एपिसोड में दर्शकों के साथ-साथ शो के जज इसको भी अपनी डांस की परफॉर्मेंस से अचंभित करती रही हैं। ग्रैंड फिनाले में आशना को विनर घोषित करने के बाद सभी बेहद इमोशनल नजर आए। प्रेम चोपड़ा जी का कहना था कि उनकी नजर में सब के सब विनर हैं लेकिन शॉप के फॉर्मेट के हिसाब से हमें एक विजेता चुनना था। आशना अपनी जीत से बेहद खुश हैं।
शो के प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज का कहना है वह जल्द ही सीजन 4 की भी शुरुआत करेंगे और उन्होंने आशना को उनकी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। विजय भारद्वाज आशना और ग्रीश मजीठिया को अपने आगमी प्रोजेक्ट नमस्ते इंडिया और हिंदी फिल्म इंश्योरेंस में भी काम देंगे।
 

Share

Related posts

પંચમહાલ: ટ્રક ચાલકે અડફેટે લેતા સસરા પુત્રવધુ પૌત્રના ઘટના સ્થળે કમકમાટી ભર્યા મોત

ProudOfGujarat

છોટાઉદેપુર પોલીસ સ્ટેશનનાં સ્ટાફ દ્વારા તેજગઢ ગામેથી પલ્સર મોટરસાયકલ દ્વારા પાયલોટીંગ કરી બોલેરો ગાડીમાં લઈ જવાતો વિદેશી દારૂનો જથ્થો મળી કુલ કિં. રૂ ૬,૭૫,૨૦૦/- નો મુદ્દામાલ પકડી પાડવામાં આવ્યો હતો.  

ProudOfGujarat

ઝઘડિયા તાલુકાનાં ચાર ગામોમાં વીજ ચેકિંગ હાથ ધરાયું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!