Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

बॉलीवुड में एंट्री से पहले पेट्रोल पंप में काम करती थी ये एक्ट्रेस…

Share

मुग्धा गोडसे बॉलीवुड की एक नामी दामी एक्ट्रेसों में से एक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की बॉलीवुड में डेब्यू  करने से पहले मुग्धा गोडसे क्या काम करती थी? चलिए आज हम आपको बताते है.
मुग्धा एक मिडल क्लास फैमिली से आती है और उन्होंने पुणे के (मारठवाणा मित्रा मंडल कॉलेज) से कॉमर्स में ग्रैजुएट किया हैं. एक इंटरव्यू के दौरान मुग्धा ने ये बताया था कि  इकोनॉमिक्स उनका फेवरेट सब्जेक्ट हुआ करता था और वह कभी भी इस सब्जेक्ट की क्लास बंक नहीं करती थी. उन्होंने ये भी बताया की पॉकेट मनी के लिए वह पेट्रोल पंप में पार्ट टाइम काम करती थी. मुग्धा ने बोला, “मैं  अपनी आजीविका चलाने के लिए पेट्रोल पम्प में तेल भी बेचती थी जिससे मुझे एक दिन की आमदनी 100 रूपए होती थी. जो एक्स्ट्रा पैसा मिलता था उस से लंच या मूवीज देखने जाते थे.
बाद में मुग्धा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने की शुरुआत की और काम करते करते वे मॉडलिंग इंडस्ट्री में आ गई. साल 2002 में  उन्होंने ग्लेडरेग्स मेगा मॉडल हंट (Gladrags Mega Model Hunt) का खिताब जीता. 2002 में ही उन्हें बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया में नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीता. 2004 में मुग्धा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं.
‘फैशन’ मूवी से मुग्धा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और लोग उन्हें पहचानने लगे. फैशन के बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्म जैसे ‘ऑल द बेस्ट’, ‘जेल’, ‘हेल्प’, ‘हीरोइन’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ में काम किया. मुग्धा ने  ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 5 में भी भाग लिया था.
2015 में मुग्धा ने राहुल देव के साथ रिलेशन के बारे में लोगों को बताई और वह दोनों अभी लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं.

Share

Related posts

અંકલેશ્વરના કોસમડી ગામે મોરા ફળીયામાંથી એક ઈસમ શંકાસ્પદ બાઈક સાથે ઝડપાયો.

ProudOfGujarat

ડાકોરમાં ગોમતી ઘાટ પર મઢૂલીના છતનો ભાગ પડી જતાં ભાગદોડ મચી. 

ProudOfGujarat

ભરૂચમાં પ્રાથમિક શાળાઓમાં સત્રાંત પરીક્ષાઓ યોજાઇ.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!