Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

कियारा आडवाणी ने आखिर बताया ही दिया की वो किससे प्यार करती हैं

Share

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों की अफेयर कोई नयी बात नहीं हैं. आए दिन हमें ऐसी खबर मिलती रहती हैं. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम पहले बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभी हाल ही में कियारा आडवाणी से जुड़ता दिखाई दे रहा है . सिद्धार्थ और कियारा कई बार एक साथ दिखे जा चुके हैं और तभी ये सबको लगा की दोनों डेट कर रहें हैं.
लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान  कियारा ने  सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर को लेकर की जा रहीं बातें गलत बतायी. उन्होंने बोला, “सच कहू तो जब भी मैं किसी के साथ किसी भी रिश्ते में होउंगी तो उसके बारे में मैं मीडिया को अवश्य बताउंगी l अगर मेरा बताने का मन होगा तबl अभी मेरा पूरा लक्ष्य मेरे करियर और मेरे काम पर है और मुझे लगता है ऐसे ही होना चाहिएl मैं इस समय मेरे काम के साथ रिश्ते में हूँ और मुझे इस रिश्ते से प्यार है.”
जब सिद्धार्थ को उनके और कियारा के अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा “जो भी आप पढ़े वो सच होता तो क्या बात होती . इस वक्त मैं अपने काम के साथ रिलेशनशिप में हूं . उठाना बैठना उसी हिसाब से चल रहा है . किसी और चीज के लिए मेरे पास अभी टाइम नहीं है .”
कियारा हाल ही में वेब फिल्म ‘लास्ट स्टोरी’ में नज़र आयी थी और वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के एक स्पेशल सॉंग में नज़र आएंगी. सिद्धार्थ  नज़र आएंगे ‘जबर‍िया जोड़ी’ में जिसका निर्माण एकता कपूर कर रहे हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ परिणीति चोपड़ा भी नज़र आएगी.

Share

Related posts

મોબાઇલ સ્નેચિંગ કરી ભાગતા ઇસમને અંકલેશ્વર શહેર પોલીસે ઝડપી પાડી અનેક મોબાઈલ કબ્જે કર્યા.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : ભારતીય જનતા પાર્ટી દ્વારા વોલ પેન્ટીંગ અભિયાનની શરૂઆત..!!

ProudOfGujarat

ટોક્યો ઓલોમ્પિકમાં ભારતનો પણ દબદબો : એક પછી એક મેચો જીતીને ભારતનું ગૌરવ વધાર્યું

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!