Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

जब फ़िल्म “मित्रों” में गुजरात की स्थानीय निवासी को दिया गया मौका!

Share

जैकी भगनानी और कृतिका कामरा  की आगामी फ़िल्म “मित्रों” अपनी रिलीज से पहले ही छाई हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के गानों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

गुजराती लोगों के मस्तमौले मिज़ाज से भरपूर फ़िल्म “मित्रों” की अधिकतम शूटिंग गुजरात में की गई है। गुजरात में फ़िल्म की शूटिंग के दौरान वहाँ की एक स्थानीय निवासी को बिना किसी योजना के फ़िल्म में कास्ट किया गया था।

Advertisement

यह स्थानीय निवासी फ़िल्म में ‘बा’ नाम की भूमिका में नज़र आएगी। दिलचस्प बात है कि किसी एक्टिंग अनुभव के बिना अभी से इस किरदार को खूब सरहाया जा रहा है और हर किसी द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

“मित्रों” इस साल दोस्ती की एक नई मिसाल पेश करने के लिए तैयार है। जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की “मित्रों” में प्यार, दोस्ती और हँसी मज़ाक सब कुछ एक ही समय पर देखने मिलेगा।

जैकी भगनानी फ़िल्म में टीवी की अभिनेत्री कृतिका कामरा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे जो इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।

जैकी भग्नानी, क्रितिका कामरा, प्रतिक गांधी, शिवम पारेख और नीरज सूद अभिनीत, मित्रों हँसी से भरपूर एक रोलर कोस्टर सवारी की तरह होगी।

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ‘फिल्मिस्तान’ के बाद “मित्रों” नितिन ककर के निर्देशन में बनी अगली फिल्म है जो 14 सितंबर, 2018 को रिलीज होने वाली है जिसका निर्माण अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।


Share

Related posts

નેત્રમ કમાન્ડ કંટ્રોલનાં ANPR કેમેરાના મદદથી સને-૨૦૧૪માં વડોદરા શહેરના ગુનામાં નોંધાયેલ મોટર સાયકલ ચોરીનો ભેદ ઉકેલતી એલ.સી.બી. નર્મદા.

ProudOfGujarat

ઉમરપાડા ખાતે કોંગ્રેસ સમિતિ દ્વારા મોંઘવારીનો વિરોધ ધરણા સાથે મામલતદારને આવેદનપત્ર પાઠવ્યું.

ProudOfGujarat

દિલ્હી-મુંબઈ એક્સપ્રેસ હાઈવે પર ટ્રક અકસ્માત: ક્લિનરનું મોત, ડ્રાઈવર સામે ગુનો નોંધાયો

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!