Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

2017 में पूरी हुई सलमान की ३०० करोड़ की हैट्रिक

Share

22 दिसंबर, 2017 को रिलीज हुई सलमान खान की एक्शन ड्रामा फ़िल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर 33८  करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है।

सलमान खान अभिनीत यह फ़िल्म 2017 बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है।

Advertisement

लंबे समय के बाद एक्शन फिल्म में नज़र आए  सुपरस्टार सलमान की फिल्म को केवल आलोचकों द्वारा ही नहीं बल्कि जनता द्वारा भी खूब पसंद किया गया।

यह फिल्म न केवल 2017 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में से  एक है बल्कि सलमान की यह तीसरी फ़िल्म है जो 300 करोड़ से अधिक कमाई कर सफलता के झंडे गाड़ चुकी है।
‘बजरंगी भाईजान’और ‘सुल्तान’ के बाद अब ‘टाइगर जिंदा है’ 300 करोड़ के क्लब में सफलतापूर्वक अपनी जगह बना चुकी है।

सुपरस्टार के प्रशंसकों ने बेशुमार अपने पसंदीदा कलाकार पर प्यार की बौछार की है और बॉक्स ऑफिस का शानदार कलेक्शन इस बात का गवाह है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘टाइगर जिंदा है’ सलमान और अली का एक साथ दूसरा प्रोजेक्ट है।

2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की यह अगली कड़ी बॉक्स आफिस पर छाई हुई है और रिलीज के छठे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

सुपरस्टार सलमान ने फिल्म में कई दमदार एक्शन स्टंट के साथ अपनी जनता का खूब मनोरंजन किया है।

(दिव्या सोलंकी)

Share

Related posts

દહેજ પંથકમાં તસ્કરોનો તરખાટ…જાણો વધુ.

ProudOfGujarat

નડિયાદ : કપડવંજના દાસલવાડા પાસે ટ્રેક્ટરની ટ્રોલી પાછળ એસટી બસ ઘૂસી જતાં ૨૦ ને ઇજા

ProudOfGujarat

ભરૂચમાં યુવાનનો મોબાઇલ ઝુંટવી 2 ગઠિયા બાઇક પર ફરાર..

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!