Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

विपुल अमृतलाल शाह “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग शुरू करंगे अमृतसर से | 

Share

लंबे समय बाद एकसाथ पर्दे पर वापसी कर रहे परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” के लिए कमर कस ली है।

लगभग आधे विश्व का दौरा करने वाली फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” का पहला स्टॉप अमृतसर होगा। इस फ़िल्म की प्रमुख जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू करने जा रहे है। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग 22 फरवरी से अमृतसर शहर में शुरू होगी।

Advertisement

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट फिल्म “नमस्ते लंदन” का निर्देशन कर चुके है | लोगो को इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक दोनों ही दिलो पे छा गया था। और अब इस बार फिर “नमस्ते इंग्लैंड” के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है।

विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म “नमस्ते इंग्लैंड” एक पंजाबी मुंडे की कहानी है जिसकी शुरुआत पंजाब की शान अमृतसर से होती है लेकिन बाद में लगभग आधे ब्रह्मांड के से हो कर गुजरेगी यह फ़िल्म।

फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फ़िल्माया जाएगा। इसके साथ ही, कहानी के अनुसार फ़िल्म आधी दुनिया से हो कर गुजरेगी।

कहानी की शुरुवात पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश का रुख किया जाएगा, उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन, ब्रिटेन और मुम्बई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा।

जयंतीलाल गदा (पेन) की प्रस्तुति और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, नमस्ते इंग्लैंड का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह, ने किया है जो इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे|
(दिव्या सोलंकी)

Share

Related posts

નર્મદા તથા છોટાઉદેપુર જીલ્લામાં ઘરફોડ ચોરી કરતા સીકલીગર ગેંગના સભ્યો પાસામાં ધકેલાયા.

ProudOfGujarat

ભરણ પોષણના કેસમાં નાસતા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી અંકલેશ્વર બી ડિવિઝન પોલીસ

ProudOfGujarat

નર્મદા જીલ્લાનાં આમલેથા પોલીસ સ્ટેશનનાં જુગારનાં ગુનામાં નાસતા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી પેરોલ ફર્લો સ્કોડ.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!