Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

दिशा के सर पर इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसान में से एक का हाथ है  : टाइगर श्रॉफ

Share

(दिव्या सोलंकी)

साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म “हीरोपंती” के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ के अनुसार दिशा पटानी के ऊपर इंडस्ट्री के सबसे सर्वश्रेष्ठ शख्स में से एक का हाथ है।

हाल ही में बागी 2 के ट्रेलर लॉन्च पर जब टाइगर श्रॉफ से पूछा गया कि साजिद नाडियाडवाला की बागी 2 द्वारा दिशा की शुरूआत के बारे में उन्हें क्या लगता है, तो अभिनेता ने बिना वक़्त बर्बाद किये, अपने गुरु साजिद नाडियाडवाला का उल्लेख करते हुए कहा कि वह उन्हें काम करने के लिए स्वतंत्रता देते है और भरोसा रखते है।

Advertisement

टाइगर ने कहा,”मैं उनकी छत्रछाया में रह कर काफी खुश हूँ और समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन देते है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं उनके लिए कभी भी बड़ा होऊंगा। दिशा की बात की जाए तो, मुझे पता है कि उनके सर पर इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसान में से एक का हाथ है। साजिद सर ने स्क्रिप्ट और निर्देशक के माध्यम से हमे पूरी स्वतंत्रता दी है और जिस तरह से दिशा ने फिल्म में अभिनय किया है, वह अद्भुत है। हम खुशनसीब है कि हमारे सर पर ऐसे गुरु का हाथ है।”

बागी 2 के ट्रेलर को रिलीज करने से पहले भी बागी 3 की घोषणा से इतना तो साफ़ हो गया है कि साजिद नाडियाडवाला को टाइगर पर अप्रतिम विश्वास है।

बागी 2 के साथ टाइगर और साजिद तीसरी बार एक साथ काम कर रहे है।

हाल ही में रिलीज हुआ बागी 2 के ट्रेलर ने टाइगर के प्रशंसकों को फ़िल्म के प्रति ख़ासा उत्साहित कर दिया और परिणामस्वरूप फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतेज़ार किया जा रहा है।

साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बागी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

વડોદરાની MSUની વિદ્યાર્થિનીનો ડીનને પત્ર, શિક્ષકોના ત્રાસથી વિદ્યાર્થીઓ કોર્સ છોડી દેશે કે આપઘાત કરશે

ProudOfGujarat

ગોધરા : નદીસર પેટા ચુંટણી માટે ફોર્મ ચકાસણી મામલતદાર દ્વારા કરવામાં આવી.

ProudOfGujarat

નડીઆદ શહેર તથા ટુંડેલ ગામે ૮ મા તબક્કાનો સેવાસેતુ કાર્યક્રમ યોજાયો.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!