Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

रितिक रोशन आनंद कुमार के 26 आईआईटी-जेईई 2018 पास आउट छात्रों के लिए रखेंगे पार्टी!

Share

 

अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी प्रत्याशित फ़िल्म “सुपर 30″ में गणित शिक्षक की भूमिका निभाने के लिए तैयार है और वह जल्द ही आनंद कुमार के 26 आईआईटी-जेईई 2018 पास आउट बच्चों के लिए एक पार्टी आयोजित करेंगे।

Advertisement

अभिनेता जल्द ही फ़िल्म के अगले शेड्युल के लिए वाराणसी रवाना होंगे जहाँ अभिनेता-फिल्म निर्माता की जोड़ी कुमार के सुपर 30 अकैडमी के 26 छात्रों के साथ जश्न मनाएंगे जिन्होंने इस साल आईआईटी-जेईई (एडवांस्ड) में रंगबिरंगे अंकों के साथ सफ़लता हासिल की है।

23 जून की शाम को, रितिक छात्रों के लिए एक पार्टी की मेजबानी करेंगे और अभिनेता अभी से उनके साथ अच्छा समय बिताने के लिए उत्सुक हैं। ओनिर्जित गोस्वामी, सूरज कुमार, यश कुमार और सूर्यकांत दास नामक छात्र इस समारोह में उपस्थित होंगे।

रितिक ने कहा,”सुपर 30 की शूटिंग के दौरान, मुझे यह समझ में आया है कि यह परीक्षा कितनी मुश्किल होती है। सभी छात्र और उनके महान मेंटर आनंद कुमार को सलाम! यह पार्टी व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिलकर बधाई देने का एक छोटा सा तरीका है। मैं उन्हें जीवन में अधिक ऊंचाई छूने की कामना देता हूं।”

आनंद कुमार अपने युवा दिनों में गणित में माहिर थे, जिसके बाद उन्होंने आईआईटी-जेईई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रवेश परीक्षा के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए 2002 में पटना में सुपर 30 कार्यक्रम की स्थापना की थी। हर साल, उनके इंस्टिट्यूट, रामानुजन स्कूल ऑफ मैथमैटिक्स में एक टेस्ट के जरिये 30 छात्रों का चयन किया जाता है जिन्हें प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है।

जब से आनंद कुमार की भूमिका में रितिक रोशन का लुक इंटरनेट पर वायरल हुआ है, हर कोई पलके बिछा कर “सुपर 30” का इंतेजार कर रहा है।

रितिक रोशन अपने किरदार को पूरी तरह से न्याय देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, जिसका सबूत हाल ही में लीक हुई ऑन सेट तस्वीरे खुदबखुद बयान कर रही है।

बनारस के मोहक घाट से ले कर खूबसूरत सांभर तक, रितिक अपने “सुपर 30” शूट लाइफ से झलक प्रशंसकों के साथ साझा करते आये है।

अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 में रितिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। अभिनेता पहली बार उत्तर भारतीय (बिहारी) की भूमिका निभा रहे है और प्रशंसक रितिक को असामान्य चरित्र को देखने के लिए उत्साहित हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित “सुपर 30” विकास बहल द्वारा निर्देशित है। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 23 नवंबर, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Share

Related posts

ભરૂચ : NSUI અને અંકલેશ્વર વાલી મંડળ દ્વારા જીલ્લા શિક્ષણાધિકારીને આવેદનપત્ર પાઠવાયું.

ProudOfGujarat

કસકના વરસાદી પાણીમાં ફસાયેલી વિદ્યાર્થિનીઓને પોલીસે પરીક્ષા કેન્દ્ર સુધી પહોંચાડી :  સી-ડિવિઝન PI એન.આર. ચૌધરીની સમયસૂચકતા; પોલીસ વાહનમાં નર્મદા કોલેજ પહોંચાડી વિદ્યાર્થિનીઓની પરીક્ષા બચાવી

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર શ્રીજીવીલા રેસિડેન્સીમાં ચોર ત્રાટક્યાં.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!