Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

संजू” ने पहले दिन की धमाकेदार ओपनिंग, 34.75 करोड़ रुपये के साथ बनी 2018 की सबसे बड़ी ओपनर!

Share

राजकुमार हिरानी की “संजू” ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है और इसी के साथ कामकाजी दिन पर 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया है।

बाहुबली के बाद संजू दूसरी सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग साबित हुई है। इस फिल्म ने एवेंजर्स (सभी भाषाओं) के पहले दिन कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Advertisement

अब तक कि सबसे प्रत्याशित फ़िल्मो में से एक “संजू” को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों का जमावड़ा देखने मिल रहा है।

संजय दत्त की रंगीन जीवनी पर फिल्म बनाने के फ़ैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमेटोग्राफी के चलते, फिल्म को भारी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, जो राजकुमार हिरानी की भी सर्वोच्च फ़िल्म हैं।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित “संजू” बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।


Share

Related posts

અમરેલી-રાજુલા ના ભેરાઈ ગામ ના ખારા માં સિંહણ નો શંકાસ્પદ હાલત માં મૃતદેહ મળી આવ્યો

ProudOfGujarat

વડોદરામાં બેન્ક ઓફ બરોડા દ્વારા કસ્ટમર આઉટ રિચ કાર્યક્રમની ઉજવણી કરાઇ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ ખાતે ઉત્તરાયણ પર્વ નિમિત્તે ટોપ એફ.એમ. દ્વારા ગરીબ અને જરૂરિયાત મંદ લોકોને બ્લેન્કેટ,ધાબળા અને ભોજન વિતરણ કરવામાં આવ્યું હતું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!