Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

“गोल्ड” के निर्माताओं ने आईमैक्स फॉरमेट के साथ बढ़ाया दर्शकों का उत्साह!

Share

“गोल्ड” 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों से रूबरू होने के लिए तैयार है और इसी के साथ अब फिल्म के प्रति इंतजार का स्तर दोगुना बढ़ गया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘गोल्ड’ अब आईमैक्स में भी रिलीज होगी। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन के अलावा गोल्ड को इमर्सिव फॉरमेट में डिजिटल रूप से फिर से काम किया जाएगा और आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

Advertisement

फिल्म के एक नए ट्रेलर को केंद्रीय उपनगरों के मल्टीप्लेक्स में आईमैक्स फॉरमेट में रिलीज किया गया था। इस ख़ास अवसर पर अक्षय कुमार, मौनी रॉय, निर्माता रितेश सिधवानी, अमित साध, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और सनी कौशल सहित फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट उपस्थित थी।

आईमैक्स ट्रेलर के अलावा फिल्म के आईमैक्स रिलीज से संबंधित कार्यक्रम में फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया था। इस इवेंट के दौरान फ़िल्म की पूरी स्टारकास्ट समय का लुत्फ़ उठाते हुए नज़र आई।

गोल्ड साल की सबसे अधिक प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इस अनकही और अनसुनी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

गोल्ड के ट्रेलर ने दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, परिणामस्वरूप अब बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। वही, हाल ही में रिलीज हुए गानों को भी श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

फ़िल्म “गोल्ड” के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।

“गोल्ड” के साथ अक्षय कुमार के विपरीत अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है।

रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।

अक्षय कुमार सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ “गोल्ड” पॉवर पैक प्रदर्शन से लैस होगी।

इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।

एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।


Share

Related posts

વાલિયાનાં બાંડાબેડા ગામે ઇકો ગાડી સ્કૂલ પાસે મુકવા મુદ્દે પિતા-પુત્ર ઉપર ત્રણ ઈસમોએ ચપ્પુ વડે હુમલો કરતા પિતાનું મોત.

ProudOfGujarat

સની દેઓલ પોતાની અપકમિંગ ફિલ્મમાં મહારાણા પ્રતાપની ભૂમિકા નિભાવશે

ProudOfGujarat

રંગરેલીયા-ભરૂચની પૂર્વ પટ્ટીના ભાજપ નેતાનો સેક્સ કાંડ, વીડિયો વાયરલ થતા હડકંપ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!