Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

प्रियंका चोपड़ा को लेके सलमान खान का एक और बयान

Share

 

ये तोह हम सब जानते हैं की प्रियंका चोपड़ा ने ‘भारत’ फिल्म से अलविदा कह दी. भारत से अचानक बाहर जाने के कारण वह आज कल सुर्खियों में  हैं. कई लोग ये भी सोच रहे हैं की पीसी बोहोत जल्द निक के साथ शादी के डोर में बांधेगी.
हाल ही में सलमान खान ने अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च में आये थे. तभी जब सलमान से प्रियंका से जुड़े इस सवाल के बारे में पूछा तो सलमान ने सवाल टाल दिया और कहा कि वह इन दिनों अखबार नहीं पढ़ रहे तो उन्हें कुछ भी पता नहीं है.
सोमवार की ही शाम वह सलमान दिल्ली में थे. तभी उन्होंने प्रियंका के भारत छोड़ने को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा, ““मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. उस वक्त हमको यह पता चलता कि उन्होंने हॉलीवुड में कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है तो हम उन्हें नहीं रोकते. हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उनको कभी नहीं रोकते. लास्ट मोमेंट पर मुझे पता चला, करीब शूटिंग के 10 दिन पहले. मेरी शूटिंग शुरू हो गयी थी. पर उनके शेडयूल से 10 दिन पहले पता चला कि वह पिक्चर छोड़ना चाहती हैं. हमने कहा कि क्यों नहीं अगर आप यह फिल्म नहीं करना चाहती हैं तो न करें. उस वक्त उन्होंने कुछ अलग वजह बतायी थी. अब जो भी वजह है शादी या पिक्चर. अगर उनको इंडिया में काम नहीं करना है या मेरे साथ काम नहीं करना है तो सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी करना है तो यह अच्छी बात है. उन्होंने बड़ी पहचान बनायी है. हम उनके लिए खुश हैं और उनको हमेशा ही सपोर्ट करेंगे”.
Advertisement

Share

Related posts

ઓનલાઈન ટ્રેડિંગમાં સારું કમિશનની લાલચમાં અંક્લેશ્વરના યુવાને ૪૯.૭૪ લાખ ગુમાવ્યા

ProudOfGujarat

બજાજ ફિનસર્વ એસેટ મેનેજમેન્ટે તેની પ્રથમ ઇક્વિટી સ્કીમ લોન્ચ કરી – બજાજ ફિનસર્વ ફ્લેક્સી કેપ ફંડ

ProudOfGujarat

ભરૂચ : ઝાડેશ્વર વિસ્તારમાં શોર્ટ સર્કિટ થતાં 10 જેટલા વીજમીટર ફૂંકાયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!