Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

राजकुमार हिरानी ने नरगिस दत्त के रूप में मनीषा कोइराला के नवीनतम पोस्टर के साथ बताया फ़िल्म के शीर्षक “संजू” का अर्थ!

Share

राजकुमार हिरानी ने नरगिस दत्त के रूप में मनीषा कोइराला के नवीनतम पोस्टर के साथ बताया फ़िल्म के शीर्षक “संजू” का अर्थ!

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म “संजू” का नया पोस्टर जारी कर दिया है जिसमे नरगिस दत्त की भूमिका में मनीषा कोइराला नज़र आ रही हैं। निर्देशक ने बताया कि फ़िल्म का शीर्षक “संजू” है क्योंकि संजय दत्त की माँ और प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस दत्त अभिनेता को प्यार से संजू कह कर पुकारती थी।

Advertisement

प्रेमप्रसंग, बाप-बेटे का याराना और संजय दत्त की दोस्ती से वाकिफ़ करवाने के बाद, राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया पर नरगिस दत्त की भूमिका में मनीषा कोइराला पर आधारित फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।

मनीषा कोइराला को विंटेज ब्लैक एंड वाइट युग मे दर्शाते हुए, पोस्टर में प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस दत्त की झलक साफ़ दिखाई दे रही है। संजय दत्त और उनकी माँ के बीच भावनात्मक बंधन से हमे रूबरू करवाने के बाद, “संजू” माँ-बेटे की प्यारभरी जोड़ी को पेश करने के लिए तैयार है।

हाल ही में रिलीज हुए संजू के ट्रेलर में पॉवर-पैक कलाकरों की टुकड़ी ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

निर्देशक ने फिल्म से कई पोस्टर जारी किए है, जो बायोपिक से रणबीर कपूर के विभिन्न रूपों पर आधारित थे। संजय दत्त से हूबहू मिलती पर्सनालिटी के कारण, सभी पोस्टर को दर्शकों और आलोचकों से समान प्रशंसा प्राप्त हुई है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

રાહુલ ગાંધી કાલે ધરમપુરથી ચૂંટણી પ્રચારનું રણશિંગુ ફુકશે રાહુલની સભામાં જંગી માનવમેદની ઉમટશે

ProudOfGujarat

મહેમદાવાદ પાસે પ્રેમી પંખીડાએ વાત્રક નદીમાં ઝંપલાવી મોતને ભેટ્યા

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર- કાપોદ્રા પાટિયા નજીક યુવાનને માર માર્યો,ઘટના સીસીટીવીમાં કેદ…

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!