Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

आमिर खान ने अपनी माँ की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम का शुभारंभ किया !

Share

आमिर खान ने लोकप्रिय फोटो शेयरिंग नेटवर्किंग साइट पर अपने पहले पोस्ट के रूप में अपनी मां की तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की है।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर इंस्टाग्राम की दुनिया मे कदम रख कर अपने फैंस को एक खूबसूरत तोहफ़ा दिया है।

Advertisement

9 पोस्ट की एक श्रृंखला पर अभिनेता ने एक कोलाज बना कर अपनी माँ  जीनत  हुसैन की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम की शुरुवात की है, और अभिनेता के लिए इससे बेहतर कोई शुरुवात नही हो सकती थी।

आमिर खान ने फ़ोटो साझा करते हुए लिखा,”The person because of whom I am who I am…”

पिछले साल आमिर ने बनारस के काशी में अपनी माँ का पुश्तेनी घर खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी।

इस साल भी आमिर ने अपनी माँ की याद के साथ ही अपने जन्मदिन की शुरुवात की है।

आमिर खान को दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है और इसका पूरा श्रेय अधिक जनसंख्या वाले भारत और चीन में अभिनेता की अविश्वसनीय पॉपुलैरिटी को जाता है।

हालफिलहाल जोधपुर में अपनी आगामी फिल्म “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई  लौट आये है।

वही अब इंस्टाग्राम की  मदद से आमिर के फैन तस्वीरों के जरिये उनकी निजी दुनिया का दीदार कर सकेंगे।

Share

Related posts

અરવલ્લી : મોડાસાના ટિંટોઈ ગામને તાલુકો બનાવવાની માંગ સાથે કલેક્ટરને આવેદન આપી રજૂઆત

ProudOfGujarat

ભરૂચ : નર્મદા નદીના બંને કાંઠે રિવરફ્રન્ટ બાંધકામમાં વેજલપુર સ્મશાન ભૂમિનું ખોદકામ કરતાં લોકોમાં રોષ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ ના ઝાડેશ્વર રોડ પર આવેલ રંગ કુટીર બગ્લોઝ ના એક મકાન ને તસ્કરોએ નિશાન બનાવી હજારો ની મત્તા ઉપર હાથફેરો કર્યો હતો….

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!