Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIA

दिशा पटानी को अपनी डांस टीचर से मिला एक विशेष पत्र!

Share

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पटानी अपनी हर फिल्म और गानों में अपने डांसिंग अवतार के साथ दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बना चुकी है। अभिनेत्री डांस के लिए निरंतर प्रशिक्षण ले रही है जो उनके सिज़लिंग डांस मूव्स से साफ़ जाया होता है!
अभिनेत्री को हाल ही में अपनी डांस टीचर डिंपल कोटेचा से एक विशेष पत्र मिला है जहां उन्होंने दिशा को उनकी कड़ी मेहनत और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। डांस टीचर ने यह भी साझा किया है कि कैसे वह दिशा पटानी जैसी छात्रा के साथ खुद को सौभाग्यशाली मानती है।
ऐसे मनमोहक हावभाव से खुश होकर दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया पर उस पत्र की तस्वीर पोस्ट की है और लिखती है,”Love you more @dimplekotecha so lucky to have you as my teacher, can’t ask for more .”
दिशा अपने प्रशंसकों के बीच ख़ासा लोकप्रिय है। वह अपनी आकांक्षाओं और प्रतिभा के साथ एक निश्चित स्तर की दृढ़ता और आत्मविश्वास का परिचय देती है। यही वजह है कि अभिनेत्री को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक हैं।
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, दिशा जल्द आदित्य रॉय कपूर के साथ मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मलंग’ में नजर आएंगी। साथ ही, वह ‘राधे’ में सलमान खान की मुख्य अभिनेत्री के रूप में दर्शकों से मुखातिब होंगी, जिसे 2020 की ईद पर रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

Share

Related posts

ઝઘડીયા તાલુકાની જિલ્લા પંચાયતની 4 અને તાલુકા પંચાયતની 22 બેઠકોનું બેઠકવાર પરિણામ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : આંતરરાષ્ટ્રીય મૂળ નિવાસી સંધ દિવસ અંતર્ગત મૂળ નિવાસી સંધ તેમજ ભિલિસ્તાન ટાઈગર સેના દ્વારા કલેકટરને આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું.

ProudOfGujarat

પહેલગામના આંતકી હુમલા લઈને આમોદમા ભાજપે વિરોધ કર્યોં

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!