Proud of Gujarat
EntertainmentGujaratINDIA

“भांगड़ा पा ले” के साथ नाचते-गाते हुए कीजिये नए साल की शुरुआत, फ़िल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

Share

फ़िल्म “भांगड़ा पा ले” के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा करते हुए सूचित किया है कि यह फिल्म अब 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। और अब दर्शकों को अधिक जिज्ञासु करते हुए उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रुखसार ढिल्लन ने यह पोस्टर साझा किया है और लिखती है,”Bring in the new year with Bhangra #BhangraPaaLe 3rd January 2020! 💃🕺 @sunnykaushal89 @ShriyaP @SnehaTaurani @RonnieScrewvala @RSVPMovies @ipritamofficial @jam8studio @tipsofficial”
पोस्टर में फ़िल्म की प्रमुख जोड़ी सनी और रुखसार डांस पोज़ में बेहद रंगीन और वाइब्रेंट कपड़ों में नज़र आ रहे है। वही, बीते दिन निर्माताओं ने एक अनूठी प्रचार रणनीति के साथ नई रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जहां प्रमुख जोड़ी शाहरुख खान और सलमान खान के घर के सामने भंगड़ा के साथ रंग जमाते हुए नज़र आई थी। सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों और फिल्म बिरादरी से बेहद शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, ‘भांगड़ा पा ले’ स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

Share

Related posts

નેત્રંગમાં અંબે માં ની મૂર્તિની પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા નિમિત્તે ભવ્ય શોભાયાત્રા નીકળી.

ProudOfGujarat

શહેરા પંથકના ખેતતલાવડી કૌભાડનો આરોપી જે.કે.વણકર ઝડપાયો

ProudOfGujarat

લીંબડી ખાતે ઝાલાવાડ ફેડરેશન ઓફ ટ્રેડ એન્ડ ઈન્ડસ્ટ્રીઝ દ્વારા કથામૃતમ યોજાયું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!