Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIA

साजिद नाडियाडवाला ने गृह मंत्री से सुशांत सिंह राजपूत की फ़ोटो शेयर न करने के लिए औपचारिक बयान जारी करने की कही बात!

Share

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नहीं रहने की खबर आने के कुछ घंटों बाद, उनके मृत अवस्था की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। हर कोई इस बात से परेशान था कि इन फ़ोटो को बिना सोचे समझे शेयर किया जा रहा था और किसी ने इसे रोकने के लिए कोई कदम भी नहीं उठाया। आहात कर देने वाली इस तस्वीरों के प्रचलन को रोकने के लिए, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने तुरंत एक्शन लिया और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से बात करके अधिकारियों से इन तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। यह अनुरोध करते हुए निर्माता ने एक पत्र भी भेजा था। यह पत्र भेजे जाने के तुरंत बाद, अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लिया और महाराष्ट्र पुलिस के साइबर विभाग ने जनता के बीच मृत अभिनेता की तस्वीरें शेयर न करने की चेतावनी जारी कर दी है। पुलिस ने इसे परेशान करने वाला ट्रेंड बताते हुए, अपने आधिकारिक हैंडल पर चेतावनी दी कि इन तस्वीरों को साझा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Share

Related posts

મિરે એસેટ મ્યુચ્યુઅલ ફંડે તેનું પ્રથમ કોમોડિટી ઈટીએફ, ગોલ્ડ ઈટીએપ લોન્ચ કર્યું

ProudOfGujarat

વડોદરા : પ્રોહિબિશનના ગુનામાં છેલ્લા ચાર વર્ષથી નાસતા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી પેરોલ ફ્લો સ્કોર્ડ

ProudOfGujarat

અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા માટીને નમન, વીરોને વંદન થીમ અંતર્ગત શહેરનો અમૃત કળશ તૈયાર કરાયો

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!