Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

संजू” के साथ रिलीज होगा “गोल्ड” का ट्रेलर!

Share

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फ़िल्म “गोल्ड” का ट्रेलर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘संजू’ के साथ रिलीज होगा।

Advertisement

अक्षय कुमार अभिनीत ‘गोल्ड’ अपने पोस्टर और टीज़र के जरिये दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर के सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में थिएटर में रिलीज हुए अद्वितीय गोल्ड प्रोमो को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, स्पोर्ट्स ड्रामा के निर्माता अब बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘संजू’ के साथ फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार है।

फ़िल्म प्रेमियों के लिए यह दोहरा जश्न का मौका होगा जहाँ संजू और गोल्ड एक साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।

भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फ़िल्म ‘गोल्ड’ को 1948 में हुए ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के पहले स्वर्ण पदक के 70 वर्षों को चिन्हित करते इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।

फ़िल्म “गोल्ड” के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।

रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।

अक्षय कुमार सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ “गोल्ड” पॉवर पैक प्रदर्शन से लैस होगी।

टीज़र में एक हॉकी मैनेजर की यात्रा और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत को उसका पहला गोल्ड मैडल जीताने के जुनूनी सपनो को दिखाया गया है। जबकि हमने ब्रिटिश राज के तहत कई पदक जीते थे, लेकिन इस स्वर्ण पदक की कहानी विशेष थी।

इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।

एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।


Share

Related posts

ભરૂચ : કેન્દ્રીય પ્રધાન પુરુષોત્તમ રૂપાલાએ જંબુસરના કાવી કંબોઈ સ્થિત સ્તંભેશ્વર મહાદેવના દર્શન કર્યા.

ProudOfGujarat

રાજપીપળામાં સમગ્ર દિવસ દરમિયાન અસહ્ય ગરમી અને બફારા બાદ વરસાદ વરસતા વાતાવરણમાં ઠંડક પ્રસરી.

ProudOfGujarat

ઝઘડિયાના નવી તરસાલી ગામે લાગેલ આગમાં નવ જેટલાં લોકો દાઝયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!