Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

साजिद नाडियाडवाला की “हॉउसफुल4” की शूटिंग आज से लंदन में हुई शुरू!

Share

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के हिट फ्रेंचाइजी फिल्म “हॉउसफुल” की चौथी किस्त की शूटिंग आख़िरकार आज से शुरू हो गयी है।

“हॉउसफुल 4″ की स्टार कास्ट 25 दिनों के लिए लंदन में फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम देंगे।

Advertisement

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख और बॉबी देओल सहित खुद की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,”It’s time to be a Silver Fox, break @thedeol’s funny bone and play every game under the sun with my buddy @RiteishD!! Because the Boyz are Back with 4 Times the Fun #HouseFull4”

फिल्म में अन्य अभिनेत्रियों सहित कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। साज़िद खान द्वारा निर्देशित “हॉउसफुल 4” पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित होगी।

अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 2019 की दीवाली में हँसी के पटाखे फोड़ने के लिए तैयार है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार इंडिया सहित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनी “हॉउसफुल 4” 2019 की दीवाली में रिलीज होगी।


Share

Related posts

નર્મદા જીલ્લામાં ત્રિદિવસીય શાળા પ્રવેશોત્સવ-૨૦૨૩ ના અમલીકરણ સમિતિના સભ્યો સાથે સમીક્ષા બેઠક યોજાઈ

ProudOfGujarat

અંબાજી ખાતે 51 શક્તિપીઠ પરિક્રમા મહોત્સવનો આવતીકાલથી પ્રારંભ.

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વરમાં હિટ એન્ડ રનની ઘટનામાં બાઇક સવાર બે યુવાનોના મોત, નિલેશ ચોકડી વિસ્તારમાં બની ઘટના, અજાણ્યો વાહન ચાલક થયો ફરાર.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!