Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

शूटिंग नहीं, मुबंई के गड्ढे भरकर दिन की शुरुआत कर रहे हैं विक्की कौशल

Share

विक्की कौशल बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. फिल्म ‘संजू’ से विक्की ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया हैं. एक्टिंग तो वह ज़बरदस्त करते ही थे, लेकिन संजू फिल्म से उन्होंने काफी नाम और शान कमाए. विक्की इन दिनों फिल्म्स के साथ साथ सोशल वर्क में भी काफी ध्यान दे रहे हैं. वह शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे सड़को के गड्ढे भरने के लिए मुंबई के वीरा देसाई रोड पहुंचे.
उन्होंने दादाराव बिल्होरे की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई. दादाराव बिल्होरे एक सब्जी विक्रेता हैं जो सप्ताह के 5 दिन सब्जी बेचते हैं और शेष दो दिन सड़कों के गड्ढे भरते हैं. यह 3 साल पहले की बात हैं जब 28 जुलाई 2015 को दादाराव का 16 साल का बेटा पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई थी. तब से दादाराव यह काम कर रहे हैं। पिछले तीन सालों में वह 600 गड्ढे भर चुके हैं। उनकी यह कहानी से प्रेरित होकर मुंबई के लोगों ने “फिल इन द पॉटहोल्स प्रोजक्ट’ शुरू किया है.
इसके बारे में बात करते हुए विक्की ने बताया, “मैंने दादाराव बिल्होरे से बात की, उनकी कहानी सुनी, सीख लिया कि कैसे कुछ घंटे काम करके भी सड़कों के कई गड्ढे भरे जा सकते हैं। दिन की शुरुआत करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता.”
विक्की  ‘उड़ी’ और करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नज़ार आएंगे. लेकिन उसके पहले वह फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नज़ार आएंगे.
विक्की के इस मुहीम के बारे में आपका क्या कहना हैं?

Share

Related posts

પેટ કરાવે વેઠ! આમોદ પાસેથી પસાર થતી ઢાઢર નદીમાં પથરાયેલી વેલ ઉપર ચઢીને લાકડાં વીણતાં મજૂરો

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર જી.આઇ.ડી.સી વિસ્તાર માંથી શંકાસ્પદ મોટરસાયકલ સાથે લોકલ ક્રાઇમ બ્રાંચે નેત્રંગના ઝરણાં ગામ ના એક શખ્સની અટકાયત કરી હતી.

ProudOfGujarat

ઝઘડીયા : રાજપારડી માધુમતિના પુલ પર એક વાહન ખોટકાતા ટ્રાફિક જામને લઇને વાહનો અટવાયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!