Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIA

अब शाहीद कपूर नज़र आएंगे गोल्ड मेडेलिस्ट बॉक्सिंग चैंपियन के किरदार में..

Share

बॉलीवुड में आज कल बायोपिक फिल्में का ट्रेंड चल रहा हैं. खासतौर से स्पोर्ट्स ड्रामा के ऊपर ज़्यादातर बायोपिक बन रहे हैं. खबर के मुताबिक शाहिद कपूर एशियन गेम्स गोल्ड मेडेलिस्ट बॉक्सिंग चैंपियन डिंगको सिंह का किरदार निभाने जा रहे हैं. इस स्पोर्ट्स ड्रामा का  निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं जिन्होंने ‘एयरलिफ्ट’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्में निर्देशन किया हैं. डिंगको सिंह मणिपुर के निवासी हैं. उन्होंने बनटामवेट केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था. वर्ष 2013 में उन्हें पदम श्री का भी सम्मान मिला था.
शाहिद ने इस फिल्म के लिए हा इसलिए बोला हैं क्यूंकि ये उस सुपरस्टार्स की स्टोरी है, जिसके बारे में लोग अधिक नहीं जानते थे.  डिंगको  कैंसर सरवाइवर  हैं . उन्होंने अब तक 13 बार कीमोथेरेपी की है. उन्होंने 19 साल की उम्र में 1998 के एशियन गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की थी. कैंसर से पीड़ित रहने के दौरान गौतम गंभीर ने उनका पूरा इलाज कराया था. शाहिद को  उनकी स्टोरी ने काफी इंस्पायर किया हैं.
शाहिद ये मानते हैं की ये एक ऐसी कहानी है, जो लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए. बॉलीवुड में इसके पहले फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया, मैरी कॉम का किरदार प्रियंका ने निभाया और श्रद्धा कपूर सेना नेहवाल का किरदार निभाने जा रही हैं. शाहिद कपूर की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू 21 सितंबर को रिलीज होगी…

Share

Related posts

અરવલ્લી: શામળાજી પાસેની એકલવ્ય મોડલ સ્કુલની 20 વિધાર્થીનીઓને ફૂડ પોઇઝનિંગની અસર…..

ProudOfGujarat

ભારતીય વિદ્યા ભવન્સ જી.આઈ.પી.સી.એલ એકેડમી ખાતે દિલ સે દિવાળી ઉજવણીનો ઉત્સવ.

ProudOfGujarat

હાંસોટ તાલુકાની પ્રાથમિક શાળા સાહોલ ખાતે 12 થી 14 વર્ષના બાળકો માટે વેક્સીનનો કાર્યક્રમ યોજાયો.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!