Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIA

श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2 पर कहा :कुछ कहानियां पूरी उम्र आपके साथ रहती है |

Share


Advertisement

फ़िल्म आशिकी 2 के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली श्रद्धा कपूर ने फ़िल्म की पांचवी सालगिरह पर खुशी जाहिर की है।

श्रद्धा ने फ़िल्म में आरोही की भूमिका निभाई थी, एक ऐसा किरदार जो न सिर्फ श्रद्धा के साथ ताउम्र रहेगा बल्कि युवाओं के बीच भी इस किरदार ने कभी न मिटने वाली छाप छोड़ दी है।

जब से फिल्म रिलीज हुई, श्रद्धा के चरित्र का नाम आज भी प्रशंसकों के दिलोदिमाग में तरोताजा है परिणामस्वरूप श्रद्धा आज भी जहाँ जाती है उन्हें आरोही के नाम से पुकारा जाता है।

आशिकी 2 के बेमिसाल 5 साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ पुरानी यादों को ताज़ा किया है।

फ़िल्म के प्रसिद्ध पोस्टर को पोस्ट करते हुए श्रद्धा ने लिखा,”कुछ फिल्में, कहानियां, किरदार ज़िन्दगी भर आपके साथ रहते है। मेरे लिए #Aashiqui2 उन्हीं में से एक है।

आशिकी 2 से जुड़ी मीठी यादें देने के लिए, श्रद्धा ने फ़िल्म के सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर और निर्माता का भी तहदिल से धन्यवाद किया है।

फ़िल्मो की बात करे तो, श्रद्धा जल्द ही बत्ती गुल मीटर चालू, स्त्री और प्रभास के साथ फ़िल्म साहो में नज़र आएंगी।


Share

Related posts

રાજપીપલા ઓરલ કેન્સર ડિટેકશન તથા સંપૂર્ણ ઓરલ હાઇજીન ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો.

ProudOfGujarat

બેંક ખાતા માંથી ઓનલાઈન ઉપડી ગયેલ નાણા પરત મેળવી આપતી ભરૂચ સાઇબર ક્રાઇમ સેલની ટીમ…

ProudOfGujarat

માંગરોળ ગ્રામપંચાયત ખાતે ગ્રામસભા યોજાય.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!