Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण का अब मैडम तुसाद म्यूज़ियम दिखेगा वैक्स स्टेचू |

Share

बॉलीवुड की शान और ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण अब मैडम तुसाद म्यूज़ियम की शान बढ़ाने के लिए तैयार है। लंदन में स्थित मैडम तुसाद म्यूज़ियम में दीपिका का वैक्स स्टेचू स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

अभिनेत्री इन दिनों लंदन में मौजूद है जहाँ वैक्स स्टेचू के लिए दीपिका का माप लिया जा रहा है।

लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में एक मापदंड के तहत प्रसिद्ध लोगों की प्रतिभा स्थापित की जाती है, ऐसे लोगों की प्रतिभा जो अपने काम से विश्व मे अपनी गहन छाप छोड़ने में साकार होते है। और ऐसा ही व्यक्तित्व ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण का है जो अपने अभिनय कौशल और सौंदर्य से हर किसी का दिल जीत चुकी है और अब दीपिका पादुकोण लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए 2018 एक बेहतरीन साल साबित हुआ है जिसकी शुरुवात “पद्मावत” की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ हुई थी। फ़िल्म “पद्मावत” में रानी पद्मिनी की भूमिका ने दर्शकों के दिलो में घर कर लिया था परिणामस्वरूप 300 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने वाली यह इस साल की पहली फ़िल्म थी।

इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।

इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम कर के दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी है। अभिनेत्री ने एमईटी गाला और कांन्स 2018 में अपनी शानदार उपस्थिति के साथ भी हर किसी का दिल जीत लिया था।

इसके अलावा महिला दिवस के मौके पर वराइटी मैगज़ीन ने एक सूची जारी की थी जिसमे दुनिया भर में महिलाओं को उनके काम से होने वाले प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया था। इस सूची में भारत की लीडिंग अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के साथ-साथ विवादों को सरलता से संभालने के लिए सम्मानित किया गया था।

दीपिका के जादू बाजीराव मस्तानी, पीकू, पद्मावत आदि जैसी बॉलीवुड फ़िल्मो तकक सीमित नहीं है बल्कि “xxx: रिटर्न ऑफ झंडर केज” जैसी हॉलीवुड फ़िल्म के साथ दीपिका अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी है।


Share

Related posts

ભરૂચ ના ઝાડેશ્વર ચોકડી હાઇવે ઉપર રજપૂત કરણી સેના એ ફિલ્મ પદ્માવત ના વિરોધ માં ચક્કાજામ કરી ટાયરો સળગાવી એક કાર ના કાંચ તોડી ઉગ્ર વિરોધ પ્રદર્શન કરાયું હતું.

ProudOfGujarat

જંબુસર તાલુકાનાં પ્રાથમિક શિક્ષકોનાં ધરણાં.

ProudOfGujarat

પંચમહાલ : કલેકટર કચેરી ખાતે જિલ્લા કલેકટર અમિત અરોરાની અધ્યક્ષતામાં ૧૧ માં રાષ્ટ્રીય મતદાતા દિવસની ઉજવણી કરાઈ.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!