Proud of Gujarat
GujaratFeaturedINDIA

फातिमा सना शेख ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कुछ फैंस ने इसे टी-शर्ट पर प्रिंट करने का दिया सुझाव!

Share

फातिमा सना शेख ‘अज़ीब दास्तां’ में अपने बोल्ड परफॉर्मेंस के लिए खूब सुर्खियों बटोर रही हैं और इसके लिए दर्शकों से कुछ अद्भुत प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त कर रही हैं। अब अभिनेत्री के एक ओर करारे जवाब ने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ खींच लिया है।

हाल ही में फातिमा ने कुछ अजीबोगरीब मैसेज पढ़े जो उन्हें अब तक मिले हैं। अभिनेत्री ने उनमें से एक उपयोगकर्ता द्वारा भेजा गया मैसेज साझा किया है, जिसमें लिखा था, “आपने इतने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं? क्या मुंबई में बहुत गर्मी है? या आपने बच्चों के सेक्शन से खरीदारी की है?”

जिस पर फातिमा ने जवाब दिया, “My Gamla, My Phool. My Body, My rules!” उनकी इस टिप्पणी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है और उनके प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

कुछ ने कमेंट करते हुए लिखा,”My gamla,my phool
My body,my rule”
I laughed so hard..😂😂”

एक ने कहा, “May Gamla. My Phool…My Body, My Rule……Well Said Fatima 👏👏👏”

दूसरे यूज़र ने साझा किया, “2:42 😂 fatima was so savage and so on point, loved it ❤️. It was a very interesting video 😂👍.”

यहां तक ​​कि कुछ उपयोगकर्ताओं ने उन्हें यह डायलॉग एक टी-शर्ट पर छापने का सुझाव दिया, जिसमें कहा गया, “Petition to print My gamla, my phool, my body,my rule on a t-shirt😂❤️”

फातिमा के दिलकश और साहसी जवाब ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, यहां तक ​​कि उनकी सह-कलाकार अदिति राव हैदरी भी खुद को हँसने से रोक नहीं पाईं।

वर्कफ्रंट पर, फातिमा जल्द ‘अरुवी’ के तमिल रीमेक में एक प्रदर्शन उन्मुख भूमिका में और अनिल कपूर के साथ एक अन्य अघोषित प्रॉजेक्ट में दिखाई देंगी।


Share

Related posts

નડિયાદમાં નવા શૈક્ષણિક સત્રના પ્રારંભે શૈક્ષણિક ચીજવસ્તુઓની ખરીદી માટે વાલીઓ ઉમટ્યા.

ProudOfGujarat

વડોદરામાં ભાજપના મહિલા કાઉન્સિલરનો પુત્ર નશાની હાલતમાં ઝડપાતા પોલીસ સ્ટેશનમાં મચાવ્યો હોબાળો.

ProudOfGujarat

અમદાવાદ : EWS આવાસનો હપ્તો ન ભરનાર 5 હજાર લાભાર્થીને નોટિસ અપાશે.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!