Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

आशा पारेख के अनुसार रानी पद्मावती के लिए दिपिका है सर्वश्रेष्ठ पसंद!

Share

हाल ही में  दिपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म “पद्मावत” की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंची प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को यह फ़िल्म काफी पसंद आई और फ़िल्म में दिपिका  के अभिनय की ढेर सारी तारीफ की।
अनुभवी अभिनेत्री ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा,”फ़िल्म में दिपिका पादुकोण के शानदार अभिनय के लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं। अगर आज मुझे रानी पद्मावती पर फ़िल्म बनानी होगी तो मैं किसी ओर का नही बल्कि  दिपिका का ही चयन करूंगी। फ़िल्म में उनका डांस, उनका अभिनय क़ाबिले तारीफ है और “घूमर” डांस अत्यंत सुंदर है!”
फ़िल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए दिपिका को देशभर से वाहवाही मिल रही है और साथ ही फ़िल्म के क्लाइमेक्स सीन ने दर्शको के बीच सनसनी मचा दी है।
जहाँ एक तरफ , दिपिका पादुकोण की “पद्मावत” बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है वही कई प्रदेशों में रिलीज ना होने के बावजूद, पद्मावत दिपिका की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में एक है।
पद्मावत ने बुधवार को पांच करोड़ का बिज़नेस किया, गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़ और अनुमान के मुताबिक शनिवार को फ़िल्म 32.50 करोड़ का बिज़नेस करने में सक्ष्म रही।
दिपिका पादुकोण की पद्मावत को विभिन्न देशों में खूब पसंद किया जा रहा है और फ़िल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए दिपिका प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
फ़िल्म रिलीज के पहले दिन दिपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया जहाँ #DP1stDay1stShow हैशटैग के साथ प्रशंसकों ने ऐसा जश्न मनाया जिसे आजतक पहले कभी नही देखा गया था।

Share

Related posts

માંગરોળ : મોસાલી પ્રાથમિક શાળા ખાતે રક્તપિત્ત અને ટીબીના લક્ષણો, સારવાર વિશે સમજૂતી અપાઈ.

ProudOfGujarat

વાંકલ : ગુજરાત રાજ્ય પ્રાથમિક શિક્ષક સંઘ દ્વારા જૂની પેન્શન યોજના ચાલુ કરવા તથા અન્ય પ્રશ્નો બાબતે મુખ્યમંત્રીને લેખિત રજૂઆત

ProudOfGujarat

વડોદરામાં મિકેનિકલ એન્જિનિયરએ અગમ્ય કારણોસર કર્યો આપઘાત.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!