Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

बॉलीवुड की अदाकारों ने आयुष शर्मा की पहली फ़िल्म “लवरात्री” को दिया बढ़ावा!

Share

बीते दिन आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अभिनीत सलमान खान फिल्म्स की “लवरात्री” के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया था। फ़िल्म के इस रंगीन पोस्टर को न केवल दर्शकों से प्यार और प्रशंसा मिली बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को भी यह पोस्टर खूब पसंद आया।

“लवरात्री” के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुवात करने से पहले ही आयुष शर्मा को संपूर्ण बॉलीवुड से पूरा सहयोग मिल रहा है।

Advertisement

जबकि आयुष शर्मा और वरुण धवन का ब्रोमेन्स जनता के बीच काफी प्रसिद्ध है, लेकिन अब बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा ने आयुष शर्मा के प्रति अपना स्नेह जाहिर किया है।

बी-टाउन की अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर आगामी रोमांटिक ड्रामा के प्रति अपना समर्थन और उत्साह जाहिर करते हुए नज़र आई।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,” Love the poster of #Loveratri @aaysharma all the very best. Love always ❤️@BeingSalmanKhan @khanarpita”.

जैकलिन फर्नांडीज ने भी फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा,”@aaysharma #warina you guys look amazing!! #loveratri can’t wait!!

सोनाक्षी सिन्हा ने नए कलाकार आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन का स्वागत करते हुए कहा,”Welcome to the movies!!! @aaysharma @warinahussain #loveratri”

फिल्म की थीम के अनुसार, पोस्टर में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन डांडिया के साथ पोज़ करते हुए नज़र आ रहे है।

गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है।

गरबा इस प्रेम कहानी का विभिन्न हिस्सा है, ऐसे में आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन ने गरबा सीखने के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है जिसकी तस्वीर हाल ही में, आयुष शर्मा ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी।

दोनो नए कलाकर अपनी पहली फ़िल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है और अक्सर उन्हें जिम और डांस क्लास के बाहर देखा गया है।

आयुष शर्मा ने हाल ही में गुजरात मे माहौल में घुल-मिलने के लिए शहर का दौरा किया था और अब आयुष ने वारिना हुसैन के साथ पारंपरिक गरबा सीखना शुरू कर दिया है।

“लवरात्री” का निर्देशन अभिराज मिनवाला द्वारा किया गया जो इस फ़िल्म के जरिये निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स वेंचर की पांचवी फ़िल्म है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित “लवरात्री” में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है।


Share

Related posts

નડિયાદ : જનમેદની વચ્ચે ભાજપના પંકજ દેસાઇએ નામાંકન પત્ર ભર્યું.

ProudOfGujarat

પત્ની-પુત્રીની ગાંધીનગર સરકારી ક્વાટર્સમાં હત્યા કરનાર SRP જવાનને કોર્ટે આજીવન કેદની સજા ફટકારી

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લાનાં પાલેજ નગરનાં વાતાવરણમાં અચાનક પલટો, કમોસમી વરસાદ વરસતા વાતાવરણમાં ઠંડક પ્રસરી જવા પામી હતી…

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!