Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujarat

फिल्म नोटबुक में 6 बच्चों की भूमिका के लिए 200 से अधिक कश्मीरी बच्चों ने दिया था ऑडिशन!

Share

इससे पहले, सलमान खान ने छह बच्चों की विशेषता वाला एक पोस्टर शेयर किया था, जो सभी फिल्म नोटबुक की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म नोटबुक में 6 बच्चों की भूमिका के लिए कश्मीर के 200 सौ से अधिक बच्चों ने ऑडिशन दिया था। फिल्म के लिए उपयुक्त कास्टिंग की खोज में ऑडिशन प्रक्रिया में काफी समय लगा गया था, क्योंकि फ़िल्म की टीम ऐसे बच्चों की खोज में थी जो निर्माता और निर्देशक के दृष्टिकोण से मेल खाते हो।

Advertisement

फ़िल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट से यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि यह सभी 6 बच्चे कहानी को आगे बढ़ाते हैं तथा मुख्य जोड़ी कबीर और फिरदौस के बीच महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

निर्देशक नितिन कक्कड़ कहते हैं, ” इन सारे बच्चों में से चुनना बहुत मुश्किल विकल्प था क्योंकि सभी बच्चे अपने ऑडिशन में बहुत स्वाभाविक और शुद्ध थे।”

हाल ही में रिलीज किये गए फिल्म के दो गाने ‘नहीं लगदा’ और ‘लैला’ को आम जनता से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं।

इससे पहले, सलमान खान ने एक भव्य लॉन्च में नोटबुक के ट्रेलर रिलीज किया था जिसे जनता जनार्दन द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित “नोटबुक” दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Share

Related posts

ભરૂચ જિલ્લામાં આગામી તા. ૧૫ મી જુલાઈ સુધી ધરતી આબા અભિયાન 

ProudOfGujarat

ભરૂચ : છેતરપિંડીનાં ગુનામાં છેલ્લા 14 વર્ષથી નાસતા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી એસ.ઓ.જી. પોલીસ.

ProudOfGujarat

વલસાડ રૂરલ પી.એસ.આઈ. નું સંવેદના અબોલ જીવોની સંસ્થા દ્વારા સન્માન કરાયું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!