Proud of Gujarat
EntertainmentGujaratINDIA

GIF और स्टिकर के साथ चुलबुल पांडे (सलमान खान ) के एनिमेटेड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

Share

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “दबंग 3” अब अपनी रिलीज से बस 30 दिनों की दूरी पर है और ऐसे में चुलबुल पांडे अपने फैंस के लिए एक अनोखा तोहफ़ा ले कर आये है! इस खास गिफ़्ट के साथ, प्रशंसक अब दबंग 3 GIF के साथ खुद को चुलबुल के अंदाज़ में व्यक्त कर सकते हैं। यह GIF 20 नवंबर के दिन व्हाट्सएप पर लॉन्च किए जाएंगे, साथ ही 21 नवंबर से GIPHY होमपेज पर उपलब्ध होंगे और 22 नवंबर से यह स्टिकर इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक पर लाइव होंगे! दबंगई ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया की दुनियां पर कब्जा कर लिया और दबंग 3 के जीआईएफ और स्टिकर दर्शकों को ख़ासा आकर्षित कर रहे है। चुलबुल पांडे लंबे समय से प्रशंसकों से प्यार बटोर रहे है और अब आपके एक इशारे पर पसंदीदा किरदार के आ जाने से यह मज़ा दोगुना हो जाएगा, जो दबंग स्टाइल में सोशल मीडिया को अधिक दिलचस्प बना देगा। फ़िल्म “दबंग 3” प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Advertisement

Share

Related posts

વાલીઓ માટે કસોટીના દિવસોની શરૂઆત. જાણો કેમ? ક્યાં? અને કેવી રીતે?

ProudOfGujarat

તાપી-નવાપુરા પોલીસે ચોરીની મોટરસાયકલ સાથે ત્રણ ઇસમોને ઝડપી પાડ્યા…

ProudOfGujarat

ઝઘડિયા તાલુકા પંચાયતનાં પ્રમુખ અને ઉપ પ્રમુખની વરણી કરવામાં આવી.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!