Proud of Gujarat
INDIAFeaturedGujarat

सिंग इज किंग के 12 साल : प्रशंसक विपुल शाह-अक्षय कुमार को फिर से एकसाथ देखने के लिए हैं बेताब!

Share

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की ‘सिंग इज़ किंग’ में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ द्वारा अभिनीत और अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित फिल्म को इस वर्ष 8 जुलाई को शानदार 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन फिल्म अभी भी दुनियभर के सिनेमा प्रेमियों के बीच वही ताजगी, स्वैग और हास्य बिखेर रही हैं। सभी पहलुओं को फिल्म में बहुत अच्छी तरह से सामने लाने के अलावा, एक बेहतरीन स्टोरी-टेलिंग और निर्देशन के साथ, शानदार प्रदर्शन (अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सोनू सूद, ओम पुरी, जावेद जाफरी और रणवीर शौरी), एक्झॉटिक लोकेशन और मधुर संगीत (जो आपके मूड को तुरंत तरोताझा करें), सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि विपुल शाह और अक्षय कुमार का हिट सहयोग अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बजता रहा है। अक्षय-कटरीना की हिट जोड़ी के अलावा, फिल्म का टाइटल ट्रैक अभी भी बहुतों की यादों में बसा हुआ है। 12 साल पूरे करने वाली फिल्म और सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उनके जुड़ाव के बारे में, विपुल शाह कहते हैं, “हमारा बॉंडिंग फिल्मों से परे है। हमने अब तक छह फिल्मों में साथ काम किया है और बड़ी सफलता मिली है। हमारे पास ‘सिंग इज किंग’ पर काम करने का समय एक अद्भुत था। मुझे विश्वास नही होता, 12 साल हुए है लेकिन फिल्म अभी भी हास्य और स्वैग का एक ताजा टुकड़ा है। यह सफर अक्षय के साथ शानदार और सफल रहा है। ”

Advertisement

Share

Related posts

12 મે ના ગાંધીનગર મુકામે યોજાનાર અખિલ ભારતીય પ્રાથમિક શિક્ષક સંઘ અધિવેશનમાં 1 લાખથી વધુ શિક્ષકો જોડાશે : કિરીટ પટેલ

ProudOfGujarat

સુરેન્દ્રનગર : ચુડા તાલુકાનાં કારોલ ગામે ઈલેક્ટ્રીક શોટ લગતા એક વ્યક્તિનું ઘટનાસ્થળે જ કમકમાટીભર્યું મોત નીપજયું હતું.

ProudOfGujarat

ભરૂચ પાલિકાના વોર્ડ નંબર 11માં ચૂંટણી ટાણે વિકાસનો ભુવો ફૂટ્યો

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!